Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

उत्तराखंडदेहरादून

अनधिकृत निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई, डोईवाला में विवादित धार्मिक परिसर सील

By Devang Rohila
June 2, 2026 1 Min Read
0

देहरादून।जिला प्रशासन और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को डोईवाला क्षेत्र में एक कथित अनधिकृत धार्मिक परिसर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा।

जानकारी के अनुसार रानीपोखरी थाना क्षेत्र के कंडोगल-कुडियाला गांव स्थित एक दो मंजिला भवन के संबंध में निर्माण मानकों एवं भूमि उपयोग को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में पाया गया कि लगभग 800 वर्ग फुट क्षेत्रफल में निर्मित भवन का स्वीकृत नक्शा एमडीडीए से अनुमोदित नहीं था। साथ ही भवन के उपयोग को लेकर भी आपत्तियां सामने आई थीं।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम डोईवाला तथा एमडीडीए की संयुक्त टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर भवन को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि भवन से संबंधित प्रकरण की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माणों के विरुद्ध भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि उक्त परिसर को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से शिकायतें एवं आपत्तियां उठाई जा रही थीं। प्रशासन ने मामले में आवश्यक जांच एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह कार्रवाई की है।

Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

Next

अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि पर बना अवैध मजार ध्वस्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)