Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

देहरादून

विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

By Devang Rohila
June 5, 2026 2 Min Read
0

देहरादून, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शैल संकल्प फाउंडेशन द्वारा जनपद देहरादून के टिहरी बांध पुनर्वास क्षेत्र अठुरवाला स्थित सुरकंडा मंदिर कोटी स्टोर लाइन (सुरकंडा विहार) परिसर, पितृ स्थल अठुरवाला एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष शैलबाला ममगाईं द्वारा सुरकंडा मंदिर परिसर में बेलपत्र एवं फूलदार पौधों का रोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

संस्था के सचिव आर. डी. ममगाईं ने सभी सदस्यों के सहयोग से पितृ स्थल परिसर की साफ-सफाई की तथा शोभादार, छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।

कार्यक्रम में संस्था की कोषाध्यक्ष पूनम सेमवाल एवं गुड्डी नेगी ने स्कूली बच्चों की टीम गठित कर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया। टीम लीडर एवं सोशल मीडिया प्रभारी सृष्टि नौटियाल के नेतृत्व में बच्चों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के संदेश प्रसारित किए गए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं बेताल सिंह नेगी, सरोप सिंह नयाल, रमेश चंद्र तिवारी एवं सते सिंह नेगी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में लक्ष्मी नौटियाल, आराध्य सेमवाल ,पारस ममगाईं, स्मृति नौटियाल, शुभम सेमवाल, श्री पंडित काला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)