Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

उत्तराखंडदेहरादून

एनडी तिवारी के समय हुए विकास को प्रदेश के लोग भुला नहीं सकेंगे

By Devang Rohila
October 31, 2025 2 Min Read
0

देहरादून।एक तरफ जहां सत्ताधारी पार्टी प्रदेश के रजत जयंती समारोह को लेकर उत्साहित है और कह रही है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आने से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कद बढ जाएगा वहीं विपक्ष कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है।
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने उत्तराखंड की रजत जयंती पर हर्ष व्यक्त करते हुए लोगों को शुभकामनाएं दी हैं लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि इन 25 सालों में हमने क्या पाया क्या खोया, इस चर्चा होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास विकास की बात कर रही है तो उसे यह भी पता होना चाहिए कि राज्य का सर्वाधिक विकास पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी के समय कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ और आज भी उसे कोई भुला नहीं सकता।
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि इस वर्ष आई आपदा में जिस तरह से लोगो के घर, परिवार उजड गए और जो परिस्थितियां बनी है, उसमें भाजपा नेताओं की उतराखंड को श्रेष्ठ राज्य घोषित करने की बात करना लोगों के साथ मजाक जैसा है। उन्होंने भाजपा किस मुंह से श्रेष्ठ राज्य घोषित कर सकेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम प्रदेश की सुंदर और हरी भरी वादियों को खोखला करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नारी उत्पीडन, भ्रष्टाचार का बोलबाला है. ऐसे में कैसे श्रेष्ठ राज्य की कल्पना की जा सकती है।
कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता ने रजत जयंती समारोह के तहत दो दिन के विशेष विधानसभा, जिसमें राष्ट्रपति भाग ले रही है, पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जैसा कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है विधानसभा का सत्र गैरसैंण में और कम से कम एक सप्ताह का होना चाहिए था।

Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

आनन-फानन में दौड़े अधिकारी, डीएम ने अचानक बुलाई जिला चिकित्सालय की प्रगति की समीक्षा बैठक

Next

गौरव का पल : उत्तराखण्ड की अनीशा ने जीती 10 किलोमीटर की 3.0 राष्ट्रीय रेड रन मैराथन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)