Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

Uncategorized

गुरू नानक देव का 556 वां प्रकाश पर्व: देश विदेश से आए रागी जत्थों ने किया संगत को निहा

By Devang Rohila
November 5, 2025 2 Min Read
0

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में अखंड पाठ के भोग धार्मिक अनुष्ठान का हुआ आगाज

ऋषिकेश | श्री गुरु नानक देव महाराज के 556 वे प्रकाश दिवस पर लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल रहा। इस अवसर पर दरबार साहिब में अखंड पाठ का भोग डाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक आयोजन के दौरान देश विदेशसे आए प्रसिद्ध रागी जत्थों ने अपनी मधुर वाणी से शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।
रागी जत्थे भाई गौरव सिंह व साथी, भाई मनजीत सिंह राजा व साथी (यू.एस.ए. वाले), भाई इंदरपाल सिंह व साथी (चंडीगढ़ वाले), रागी भाई ओमवीर सिंह, भाई इंदरपाल सिंह और अन्य साथियों ने गुरु वाणी के अमृत रस से वातावरण को भक्ति भावना से सराबोर कर दिया।
प्रकाश पर्व की सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता गुरुद्वारे में लगा रहा। संगत ने गुरु घर में मत्था टेककर श्री गुरु नानक देव जी के उपदेशों को स्मरण किया और गुरु कृपा का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर निगम की पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, पूर्व राज्य मंत्री भगत राम कोठारी, समाजसेवी अजय धीर ने भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, प्रबंधक करनैल सिंह, गुरमेल सिंह, बूटा सिंह, जनसंपर्क अधिकारी बीएस पुंडीर सहित सभी सेवादारों का विशेष योगदान रहा।
गुरुद्वारा परिसर में लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरा वातावरण “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयघोष से गूंज उठा।

Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

जिलाधिकारी सविन बंसल बने रियल हीरो

Next

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर नवीन शिलापट का लोकार्पण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)