Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

उत्तराखंडखेल समाचारदेहरादून

परेड ग्राउंड में चौथी मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

By Devang Rohila
November 1, 2025 2 Min Read
0

देहरादून। दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून द्वारा 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक परेड ग्राउण्ड के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित 4 वीं मास्टर्स बैडमिन्टन प्रतियोगिता का उदघाटन आज जिलाधिकारी सविन बसंल ने किया। प्रतियोगिता में 12 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिगाभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों के लिए 35+ से 80+ आयु वर्ग के खिलाडियों के लिए है। प्रतियोगिता के आयोजन 35+, 40+ 45+ 50+, 55+, 60+, 65+, 70+, 75+ और 80+ सिंगल्स, डबल्स और मिकस्ड डबल्स हैं। प्रतियोगिता में कुल प्रविष्टियों की संख्या लगभग 450 है, जिसमें 350 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जो देहरादून में आयोजित किसी भी मास्टर्स प्रतियोगिता में सबसे अधिक है। स्थानीय खिलाडियों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें से कई उत्कृष्ट खिलाडियों ने भारत का कई बार प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें पंजाब से रामलखन, दिल्ली विक्रम भसीन एवं उत्तर प्रदेश से अभिन्न श्याम गुप्ता प्रमुख है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन तथा टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।
उन्होंने प्रतियोगिता आयोजकों पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों से भी मुलाकात कर आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। खेल विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए अलग-2 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इस अवसर पर एसके पटेल, सचिव पराग सिंघल, राजीव वर्मा, एचपी शर्मा, मनीष गोयल, वीके मिश्रा, रतन लाल शर्मा, एमएस भण्डारी आदि उपस्थित रहे।

Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Next

लोकपर्व ईगास पर रुद्रप्रयाग के भौंर गांव के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)