Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

उत्तराखंडचुनाव / राजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित

By Devang Rohila
November 20, 2025 1 Min Read
0

पटना /देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गाँधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने देशभर से पहुंचे विभिन्न राज्यों के गणमान्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट की और उनसे राष्ट्रीय विकास, सुशासन तथा समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने बिहार के जनता जनार्दन के उज्ज्वल भविष्य, राज्य की निरंतर प्रगति और नवगठित सरकार के सफल कार्यकाल की शुभकामनायें प्रेषित कीं।

Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित

Next

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटरों में चल रहा छापेमारी अभियान: अनियमितता पाए जाने पर लगेगा ताला

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)