Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

उत्तराखंड

 पिथौरागढ़ स्थित पैतृक गांव टुंडी बारमौं पहुंचे धामी

By Devang Rohila
November 14, 2025 2 Min Read
0

मां के साथ पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पिथौरागढ़ जनपद स्थित पैतृक गांव टुंडीबारमौं पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी माता जी के साथ, पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडीबारमौं पहुंच कर, स्थानीय लोगों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने गांव में बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां के साथ अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडीबारमौं पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा। यह वही गांव है जहां उन्होंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां गांव के स्नेह, संस्कृति और परम्पराओं की समृद्ध छाया ने उनके व्यक्तित्व को आकार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव पहुंचते ही बुजुर्गों का स्नेहिल आशीर्वाद और मातृशक्ति का अथाह प्रेम मन को भावनाओं से भर गया। कई बुजुर्गों ने इस मुलाकात में भी उन्हें बचपन के नाम से पुकारा, इस अपनत्व को शब्दों में समाना मुश्किल है। नौनिहालों और युवाओं की मुस्कुराहटों में वह सारी स्मृतियां फिर जीवंत हो उठीं, जिन्होंने मुझे मूल्य सिखाए और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान हर चेहरा अपना लगा, हर आंगन स्मृतियों से भरा और हर कदम बचपन की गलियों से होकर गुजरता हुआ महसूस हुआ। टुंडीबारमौं उनके लिए सिर्फ एक गांव नहीं बल्कि उनकी जड़, संस्कार और पहचान भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आग्रह के अनुसार, प्रत्येक उत्तराखंडवासी को अपने पैतृक गांव में अपने घरों को फिर से संवारना होगा। उन्होंने कहा कि गांव से बाहर निवास करने वाले उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव के विकास में योगदान देना होगा। प्रवासी गांव के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं।

Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं।

Next

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी, पिथौरागढ़ में भारत नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)