Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

उत्तराखंड

देहरादून में सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन चकराता एवं विकासनगर की सभी न्याय पंचायतों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

By Devang Rohila
October 29, 2025 2 Min Read
0

यह महोत्सव देश भर में खेल संस्कृति को बढावा देने की राष्ट्रीय पहल : डाॅ नरेश बंसल

देहरादून। प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी की प्रेरणा से भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल द्वारा आयोजित”सांसद खेल महोत्सव 2025″ के अंतर्गत आज जिला देहरादून क्षेत्र की चकराता व विकासनगर ब्लाक की न्याय पंचायतो मे ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ। ग्रामीण प्रतिभाओं के उत्साह और खेल भावना से ओतप्रोत इन आयोजनों में सैकड़ों खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिला देहरादून में द्वितीय दिवस के अवसर पर आज चकराता और विकासनगर विकासखंड की सभी न्याय पंचायतो के अंदर आने वाले ग्रामों के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं से लगभग 500 खिलाड़ी, अधिकारी एवं ऑफिशियल शामिल हुए।इन प्रतियोगिताओं की सफलता में विभिन्न विकासखंड के सभी व्यायाम शिक्षक, खेल प्रशिक्षक एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इसी क्रम में कबड्डी, खो-खो जैसे पारंपरिक और आधुनिक खेलों में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव देशभर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल है।खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को खेल के प्रति प्रेरित करना है।इस आयोजन ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया,बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन देने के साथ उनके नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत बनाया।इससे स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच मिलेगा।

इन आयोजनों में ग्रामीणजन, शिक्षकगण, पंचायत प्रतिनिधि, खेल अधिकारी एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सांसद खेल महोत्सव के ये आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि गांव-गांव में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहे हैं। इसके बाद ब्लाक स्तर पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

लौह पुरुष की जयंती दून में होगा बड़ा आयोजन

Next

सड़क पर बेसहारा गाय छोडी तो अब 10 हजार का जुर्माना

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)