Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

खेल समाचारदेहरादून

राज्य स्तर नेटबाल चैम्पियनशिप में टिहरी का जलवा

By Devang Rohila
December 2, 2025 2 Min Read
0

बालक टीम ने गोल्ड और बालिकाओं ने सिल्वर मैडल जीता

देहरादून (देवांग रोहिला द्वारा ) । नौंवी राज्यस्तरीय सीनियर नेटबाल चैम्पियनशिप में टिहरी गढवाल की बालक टीम ने गोल्ड मैडल जीतकर जनपद और राज्य का सम्मान बढाया। टिहरी की ही बालिका टीम ने प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (दर्जाधारी) गिरीश डोभाल ने पुरस्कार वितरण किया।

नौंवी राज्यस्तरीय सीनियर नेटबाल चैम्पियनशिप का आयोजन 29 से 30 नवम्बर तक ब्लूमिंग बर्ड्स पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के प्रांगण में किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों की नेटबाल टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टिहरी गढवाल की बालक टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए देहरादून को हराकर गोल्ड मैडल जीता।
टिहरी गढ़वाल की बालिका टीम ने उधमसिंह नगर टीम के साथ फाइनल खेला जिसमें उसे पराजय का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पडा।


विजेता टीमों को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दर्जाधारी गिरोश डोभाल ने पुरस्कार प्रदान किए। नेटबाल एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव सुरेन्द्र सिंह ने विजेता टीमों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पर नेटबाल एसोसिएशन उत्तराखंड के उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद पैन्यूली सहित अन्य सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिहरी गढ़वाल टीम (बालक) – ललित बिष्ट, देवांग रोहिला, तन्मय, अमन बिष्ट, अंश रावत, दिगम्बर सिंह चौहान, अभिनव गुंसाई पीयूष पुरोहित, अनुज सेमवाल, दीपांशु घिल्डियाल, जयवीर और प्रवीण।

टिहरी गढवाल बालिका टीम – पूजा रावत, अलका, योग्यता, अंशी रावत, आरोही, राशी, रूचि, नमिता, निकिता, शिवांगी, जागृति और सुधा

Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

9वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का भव्य समापन – पुरुष वर्ग में टिहरी और महिला वर्ग में उधम सिंह नगर चैंपियन

Next

देहरादून: IMA पासिंग आउट परेड आज, 525 जांबाज बनेंगे सैन्य अधिकारी.. ट्रैफिक प्लान देख लीजिये

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)