Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

उत्तराखंडखेल समाचार

हरिद्वार में 13 से 15 मार्च तक होगी प्रथम उत्तराखंड स्टेट जूनियर नेटबॉल चैम्पियनशिप

By Devang Rohila
February 11, 2026 1 Min Read
0

हरिद्वार । नेटबॉल स्पोर्ट्स प्रमोशन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा राज्य के जूनियर खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “प्रथम उत्तराखंड स्टेट जूनियर नेटबॉल चैम्पियनशिप” का आयोजन 13 से 15 मार्च तक हरिद्वार, उत्तराखंड में किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता शिवडेल स्कूल, सेक्टर-1, भेल रानीपुर (हरिद्वार) में आयोजित होगी।

एसोसिएशन के अनुसार इस चैम्पियनशिप में पहली बार तीनों प्रमुख नेटबॉल फॉर्मेट — ट्रेडिशनल नेटबॉल, फास्ट फाइव नेटबॉल और मिक्स्ड नेटबॉल — एक साथ आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में राज्यभर से जूनियर खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर मिलेगा।

नेटबॉल स्पोर्ट्स प्रमोशन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव सुरेंद्र सिंह ने इस आयोजन को राज्य के खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी खिलाड़ियों, कोचों एवं जिला इकाइयों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि उत्तराखंड में नेटबॉल खेल को नई पहचान भी मिलेगी।

एसोसिएशन ने सभी संबंधित जिलों, खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

देहरादून: IMA पासिंग आउट परेड आज, 525 जांबाज बनेंगे सैन्य अधिकारी.. ट्रैफिक प्लान देख लीजिये

Next

माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में भारी वर्षा व ओलावृष्टि के चलते दर्शन अस्थायी रूप से बंद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)