Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

उत्तराखंडदेहरादून

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का शंखनाद, तारीखें तय,

By Devang Rohila
November 11, 2025 2 Min Read
0

देहरादून जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 804 पदों पर होगा उप निर्वाचन

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड ने त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। समस्त ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों के सभी रिक्त पदों पर 13 से 22 नवंबर,2025 तक उप निर्वाचन संपन्न कराए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.)/जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत के रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने सभी निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार उप निर्वाचन की समस्त व्यवस्थाओं को त्रुटिरहित समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जनपद में 13 व 14 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की तिथि तय की गई है। जबकि 15 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 16 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 3.00 बजे तक नाम वापसी और 3.00 बजे बाद प्रतीक चिन्ह आवंटन किया जाएगा। सभी रिक्त पदों पर 20 नवंबर,2025 को मतदान होगा। जबकि 22 नवंबर,2025 को मतगणना का कार्य संपन्न कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, नामांकन, जांच, प्रतीक चिन्ह आवंटन, नाम वापसी एवं मतगणना का कार्य संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए बिक्री, नामांकन, जांच, प्रतीक चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी लेकिन मतगणना का कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय पर किया जाएगा और निर्वाचन परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा।

जनपद देहरादून के अंतर्गत ग्राम पंचायत सदस्य के 804 पद रिक्त है। जिन पर उप निर्वाचन होना है। विकासखंड चकराता में 266, कालसी में 234, विकास नगर में 74, सहसपुर में 53, रायपुर में 135 तथा डोईवाला में 42 पद रिक्त है।

Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

Next

मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)