Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

Uncategorized

महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा

By Devang Rohila
June 5, 2026 1 Min Read
0

देहरादून/शिमला। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शिमला स्थित लोक भवन पहुंच कर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर किशाऊ बांध परियोजना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को शिमला स्थित लोक भवन पहुंच कर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर उनसे यमुना नदी की सहायक नदी टोंस पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय किशाऊ बांध परियोजना पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना से 1,324 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी से 97076 हेक्टेअर भूमि का सिंचाई व 617 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल के साथ-साथ 660 मेगावाट जलविद्युत का भी उत्पादन उत्पादन होगा। इस परियोजना से उत्तराखण्ड राज्य की लगभग 1452 हैक्टेयर तथा हिमाचल प्रदेश का लगभग 1498 हैक्टेयर भूमि जलमग्न होगी।

श्री महाराज ने कहा कि किशाऊ बांध के निर्माण से उत्तराखंड को इस परियोजना से उत्पन्न होने वाली बिजली का हिस्सा मिलेगा जो कि राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इसके अलावा राज्य के कृषि क्षेत्रों, विशेषकर देहरादून और आसपास के इलाकों में सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध होगा।

Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

उत्तरकाशी में 8 से 10 जून तक आयोजित होगी प्रथम उत्तराखण्ड जूनियर एवं सीनियर फास्ट5 नेटबॉल चैंपियनशिप

Next

मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)