Skip to content
-
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
UKS News UKS News UKS News
UKS News UKS News UKS News
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
  • Home
  • उत्तराखंड
    • देहरादून
  • राष्ट्रीय समाचार
  • मौसम
  • चुनाव / राजनीति
  • Contact Us
Close

Search

उत्तराखंडखेल समाचार

उत्तरकाशी में 8 से 10 जून तक आयोजित होगी प्रथम उत्तराखण्ड जूनियर एवं सीनियर फास्ट5 नेटबॉल चैंपियनशिप

By Devang Rohila
June 4, 2026 2 Min Read
0

उत्तरकाशी। नेटबॉल खेल के विकास एवं खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रथम उत्तराखण्ड जूनियर एवं सीनियर फास्ट5 नेटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 8 से 10 जून 2026 तक पीएम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में किया जाएगा।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अवसर प्राप्त करने का मंच मिलेगा।

उत्तराखण्ड नेटबॉल के सचिव श्री सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं तथा खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला नेटबॉल संघों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की।

वहीं नेशनल नेटबॉल डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन श्री हरिओम कौशिक ने कहा कि फास्ट5 नेटबॉल का प्रारूप खिलाड़ियों एवं दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ-साथ राज्य में नेटबॉल खेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता विवरण:

  • प्रतियोगिता: प्रथम उत्तराखण्ड जूनियर एवं सीनियर फास्ट5 नेटबॉल चैंपियनशिप 2026-27
  • तिथि: 8 से 10 जून 2026
  • स्थान: पीएम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी
Author

Devang Rohila

Follow Me
Other Articles
Previous

हरिद्वार जनपद में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Next

महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर शैल संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
  • जब बर्फ ने बढ़ाई मुश्किलें, तब चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह ने थामा श्रद्धालुओं का हाथ
  • मुख्य सचिव आनन्द टिहरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
  • महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, किशाऊ बांध पर हुई चर्चा
Copyright 2026 — UKSNews. All rights reserved. Designed & developed by Webdev (+91 7078445672)